फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Lawyer Strike: वकीलों ने अब न्यायालय परिसर के गेट पर शुरू किया धरना, थाने जाकर देंगे गिरफ्तारी

Mon, 02 Dec 2024 01:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मारपीट के खिलाफ वकीलों ने अब न्यायालय परिसर के गेट पर धरना शुरू कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि वह थाने जाकर अपनी खुद गिरफ्तारी देंगे। 
विज्ञापन
वकीलों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जज कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी है। सोमवार को तीनों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य बंद कर वकीलों ने धरनास्थल भी बदला है। बार एसोसिएशन के बाहर जारी धरना अब न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के सामने शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


धरनास्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं की नजर न्यायालय परिसर में पहुंचने वाले वकीलों पर भी रहेगी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हड़ताल को मजबूत करने के लिए ये निर्णय लिया गया है। आज दोपहर दो बजे वकील कचहरी से पदयात्रा कर कविनगर थाने पर पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें