फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विधि के छात्र को शौचालय में ले जाकर पीटा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। सुंदरदीप यूनिवर्सिटी में विधि के छात्र को शौचालय में ले जाकर पीटने की घटना सामने आई है। छात्र ने बीसीए के पांच छात्रों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हापुड़ के सरूरपुर निवासी शहरान ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी से विधि की पढ़ाई कर रहा है। बीसीए के कुछ छात्र उससे खुन्नस रखते हैं। कॉलेज परिसर में बैठकर वह खाना खा रहा था। तभी बीसीए के पीयूष चौहान, मंकू, शिवा, आयुष त्यागी, तरुण चौधरी आए। उन्होंने पहले उसको गाली दी। फिर आरोपी उनको शौचालय की तरफ खींचकर ले गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनको लोहे की रॉड और पंच मारकर बुरी तरह पीटा। इसमें उसको फ्रेक्चर हो गया। आरोपी उसको धमकी देकर भाग गए। पहले छात्र ने कॉलेज प्रबंधन को इस बारे में जानकारी दी। फिर परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें