केंद्रीय विद्यालय (केवी) में पहली क्लास में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। केवी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर 10 मार्च को दोपहर चार बजे ब्रेक लगा जाएगा।
बच्चे के केवी में प्रवेश की ख्वाहिश रखने वाले अभिभावक पहले रजिस्ट्रेशन पक्का करा लें। रजिस्ट्रेशन के साथ ही अभिभावकों को प्रवेश के वक्त जरूरी सभी दस्तावेज पूरे करने होंगे।
केवी में एडमिशन के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र, सिंगल चाइल्ड गर्ल चाइल्ड प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, जॉब संबंधी दस्तावेज सहित जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदकों को सभी दस्तावेज आवेदन के साथ अटैच कर अपलोड करने होंगे। केवी में सबसे पहले केंद्रीय कर्मियों के बच्चों, फिर स्वायत्त सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के बच्चों, तीसरा बैंक, फिर राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों और फिर आम लोगों को प्रवेश में वरीयता दी जाती है। वहीं, स्कूल से पांच किलो मीटर के दायरे में आने वाले आवेदकों के बच्चों को भी प्रवेश में वरीयता मिलती है।