मुरादनगर। शिवम विहार फेस वन में प्राइवेट हॉस्टल में रह रहे चार छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल व पर्स चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूलरूप से बिहार के नया गांव निवासी प्रियांशु ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मुरादनगर की शिवम विहार कॉलोनी फेस वन में प्राइवेट हॉस्टल में अन्य छात्रों के साथ रहता है, वह आईटीएस कॉलेज में बीडीएस का छात्र है। प्रियांशु हॉस्टल के बाथरूम में नहाने गया हुआ था, कुछ समय बाद नहाकर आया तो देखा उसके कमरे से उसका लैपटॉप, पर्स, बैग गायब है, इसी तरह आगरा फतेहपुर सीकरी निवासी छात्र यश का लैपटॉप, मोबाइल, आगरा गोकुलपुर निवासी आर्यन का लैपटॉप और अक्षय झा निवासी नोएडा का लैपटॉप चोरी हो गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।