फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोचिंग सेंटरों में फिर मिलीं खामियां, 11 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुए आग हादसे के बाद से गाजियाबाद में शुरू हुए दमकल के अभियान में बृहस्पतिवार को भी जिले के 11 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए। वहीं, चेकिंग अभियान के में सामने आया कि कई संचालक कार्रवाई के डर से कोचिंग सेंटर बंद करके भाग चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने राहुल पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रांस हिंडन जोन में 12 और सिटी व ग्रामीण जोन में 10 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इनमें से तीनों जोन के मिलाकर 11 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। बाकी 11 कोचिंग सेंटरों में से कई मौके पर बंद मिले। उन्होंने बताया कि जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं वहां दमकल उपकरणों की खस्ताहाल और फायर सिस्टम नहीं मिले। इसके अलावा कोचिंग सेंटर की छतों के दरवाजे बंद मिले और सीढ़ियों पर सामान भरा मिला। आपातकालीन मार्ग भी नहीं था। सीएफओ ने बताया कि स्थानीय पुलिस से भी उनकी जांच के लिए सहयोग मांगा गया है। संस्थान खुलने पर जांच की जाएगी और खामियां मिलने पर नोटिस की कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें