फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएसजी में कैद था लंगूर वन विभाग ने कराया आजाद

Fri, 07 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
विज्ञापन
लंगूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को डीपीएसजी मेरठ रोड परिसर में कैद एक लंगूर को आजाद कराया। प्रतिबंधित जानवर को कैद में रखने पर अब वन विभाग स्कूल प्रबंधन पर जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन


डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि स्कूल में लंगूर को बांधकर रखने की जानकारी एक एनजीओ के माध्यम से मिली थी। इस पर विभाग की टीम स्कूल पहुंची और स्कूल परिसर में बांधकर रखे गए लंगूर को आजाद करवाया।

स्कूल प्रबंधन ने लंबे समय से लंगूर को कैद कर रखा था। स्कूल में तैनात राजेश कुमार नाम व्यक्ति की निगरानी में लंगूर को कैद कर के रखा गया था। डीएफओ ने बताया कि जब स्कूल प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने स्कूल कांप्लेक्स की देखरेख की जिम्मेदारी नहीं ली और उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


ऐसे में वन विभाग उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाएगा, जिसके हाथ में लंगूर की डोर देखी गई है। उन्होंने बताया कि जुर्माने के तौर पर 20 से 25 हजार रुपये की रकम वसूली जाएगी, अभी यह तय किया जाएगा कि जुर्माना राशि कितनी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें