मूलरूप से मेरठ निवासी व्यक्ति परिवार के मुरादनगर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। बताया कि मेरी छह साल की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। मंगलवार रात करीब दस बजे मकान मालिक का दोस्त आया। आरोपी ने मकान मालिक के कार्यालय में बैठकर शराब पी। इसी बीच मेरी छह वर्षीय पुत्री खेलते हुए वहां पर चली गई। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ कर रहा था।
यह हरकत मेरी पत्नी ने देख शोर मचा दिया। मौके पर कुछ लोग पहुंच गए उन्होंने आरोपी को पकड़ उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।