फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किरायेदार की हत्या में मकान मालिक पिता-पुत्र दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छह वर्ष पहले शराब पीने के दौरन किरायेदार ऋषिपाल की छत से फेंककर हत्या के मामले में मकान मालिक छोटेलाल व उसके बेटे वेदपाल को अदालत ने दोषी करार दिया है। सजा के प्रश्न पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन शर्मा की अदालत में तीन फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता आदेश त्यागी ने बताया दिनांक 12 मई 2017 को हरदोई निवासी अमर सिंह ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमर सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका 25 वर्षीय छोटा भाई ऋषि पाल बम्हैटा में किराये पर रहता था। वह 11 मई को मकान की छत पर मकान मालिक छोटेलाल और उसके बेटे वेदपाल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में छोटेलाल और वेदपाल ने ऋषिपाल को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ऋषिपाल की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर वेदपाल व छोटेलाल को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें