फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से गारमेंट की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड स्थित शिप्रा रिवेरा मार्केट के बेसमेंट में बुधवार रात डेढ़ बजे गौरव गारमेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सोसायटी में धुआं फैलने पर लाेगों ने अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर उठाकर आग बुझना शुरू किया। इस बीच बराबर में ब्यूटी पार्लर और सामने खिलौने की दुकान में भी आग से सामान जल गया। करीब डेढ़ घंटे में दमकल कर्मियों ने आग बुझा ली।
विज्ञापन

दुकानदार बालम सिंह नेगी ने बताया कि मार्केट में पार्षद हरीश कड़ाकोटी की गौरव गारमेंट के नाम से कपड़ों की दुकान है। रात में दस बजे पार्षद का बेटा दुकान बंद करके घर चला गया था। डेढ़ बजे करीब अचानक दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सोसायटी के फ्लैटों में धुआं फैलने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। तब स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच मार्केट में आग तेजी से फैलने लगी। उसकी लपटों से मार्केट में लगी फेंसिंग, बिजली के तार और कई दुकानों के बोर्ड जल गए। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों की सजगता और बचाव कार्य से अन्य दुकानों में आग नहीं फैली। फिलहाल गारमेंट की दुकान में लाखों का नुकसान हो गया।
बिजली आपूर्ति काटने के बाद टली बड़ी घटना
दुकानदार बालम सिंह नेगी का कहना है कि आग लगने के दौरान मार्केट की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इससे आसपास की करीब 15 दुकानों में लाखों का सामान जलने से बच गया। सबसे बड़ी दिक्कत थी कि मार्केट में आग निकलने की जगह नहीं थी। इससे गौरव गारमेंट के बराबर में ब्यूटी पार्लर और अन्य दुकान के बाहर रखा सामान जल गया। इन दुकानों में अंदर आग बढ़ने से पहले ही दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी।
विज्ञापन


वैशाली अग्निश्मन स्टेशन के अफसर कुंवर सिंह का कहना है कि आग की सूचना मिलने पर तत्काल दो फायर टैंकर रवाना किए गए गए जबकि स्थिति को देखते हुए साहिबाबाद स्टेशन से भी एक अन्य फायर टैंकर मौके पर मंगवा लिया था। आग काफी तेजी से फैल रही थी। काले धुएं से दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में दिक्कत हुई लेकिन बाद में यूनिट ने फायर फाइटिंग किट पहनकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें