फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लक्ष्य तंवर की 15 करोड़ की और संपत्ति कुर्क, अवैध रूप से अर्जित की करोड़ों की संपत्ति

Sun, 30 Apr 2023 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य और उसके साथियों पर गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, ईओडब्ल्यू, सीबीआई में 33 मामले दर्ज हैं। गिरोह के 12 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में 400 करोड़ के कर्ज माफिया लक्ष्य तंवर और उसके साथियों ने अवैध रूप से अर्जित की एक और संपत्ति को पुलिस ने शनिवार को कुर्क किया है। यह प्लाट कविनगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र साइट-1 में करीब एक हजार वर्गमीटर की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। पुलिस अब तक इसे मिलकर 63 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

विज्ञापन


डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य और उसके साथियों पर गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, ईओडब्ल्यू, सीबीआई में 33 मामले दर्ज हैं। गिरोह के 12 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें से 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। लक्ष्य ने हॉकर और कपड़ो पर प्रेस का काम शुरू कर अपराध का रास्ता अपना लिया और गाजियाबाद में ही करोड़ों की अवैध रूप से संपत्ति अर्जित कर ली।

पूर्व में पुलिस लक्ष्य और उसके गैंग के सदस्यों की करीब 64 करोड़ रुपये की 20 संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। पुलिस लक्ष्य व उसके साथियों की 18 वाहन भी जब्त कर चुकी है। इसके अलावा लक्ष्य तंवर के भाई ने हाल ही में फर्जी जमानती पेश कर लक्ष्य को जेल से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन फर्जीवाड़ा सामने आने पर उसके व उसके साथियों के खिलाफ कई केस दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें