आर्य नगर में बाइक में आग लगाकर जाता आरोपी मजदूर। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : संवाद
गाजियाबाद। निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के लिए शटरिंग बनाने आए मजदूर ने काम करने से पहले ठेकेदार से रुपये मांगे। मना करने पर मजदूर अनिल ने सड़क पर खड़ी मकान मालिक के पड़ोसी मनोज खुराना की बाइक से पेट्रोल का पाइप निकालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में आग की लपटे उठने लगी जिसे देखकर आसपास के लोगों ने भाग रहे मजदूर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है। बाइक में आग लगाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
आर्य नगर में बाइक में आग लगाकर जाता आरोपी मजदूर। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : संवाद