फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर पार्क में मिला श्रमिक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 06 Mar 2025 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इंदिरापुरम में अभयखंड चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रीन पार्क एक में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) के तौर पर हुई।
विज्ञापन
Ghaziabad Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम में अभयखंड चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रीन पार्क एक में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) के तौर पर हुई। वह मूलरूप से बिहार के पुर्णिया का रहने वाला था।

विज्ञापन


पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे वह खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद से घर ही नहीं लौटा। छह मार्च की सुबह पांच बजे परिवार वालों ने तलाश शुरू की। करीब सात बजे उसका शव पार्क में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें