फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत, सुठारी गांव मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 17 Apr 2026 07:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के सुठारी गांव मोड़ के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह काम के दौरान ट्रैक्टर पर सवार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के रावली मार्ग स्थित सुठारी गांव मोड़ के पास ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद बदायूं के थाना बिल्सी अंतर्गत बैठा गोसाईं गांव निवासी हरीश चंद्र (28) मुरादनगर रावली रोड स्थित सुठारी गांव के पास गजराज के ईंट भट्टे पर काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 10:50 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट लेकर जा रहा था। जैसे ही वह सुठारी गांव के मोड़ के पास पहुंचा, अचानक हरीश चंद्र उछलकर नीचे गिर गया और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया।

एसीपी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें