फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब असिस्टेेंट ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 10 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
poisonous - फोटो : social media
विज्ञापन
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत युवक ने रविवार शाम नेहरू नगर स्थित घर में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो पति का शव कमरे में पड़ा देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है।नेहरू नगर-2 निवासी सचिन बंसल (36) यहां पत्नी के  साथ रहते थे। वह कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह घर पर थे। उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थीं।

शाम करीब छह बजे वह लौटीं तो सचिन अचेत हालत में बेड पर पड़े थे। पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ सिहानी गेट डालचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें