स्वच्छ वसुंधरा-वैशाली टीम ने थाना प्रभारी के साथ किया पौधारोपण - टीम ने ग्रीन बेल्ट में साफ-सफाई के बाद लगाए 11 औषघी पौधे
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट में रविवार को स्वच्छ वसुंधरा-वैशाली टीम ने साफ-सफाई अभियान के बाद पौधरोपण किया। इस बीच 25 सदस्यों की टीम ने इंदिरापुरम थाना प्रभारी को पौधरोपण से पहले औषधि पौधों की जानकारी दी। नगर आयुक्त द्वारा टीम की पौधरोपण करने पर सराहना की जा चुकी है।
टीम के सदस्य एनके नेगी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में पिछले तीन हफ्तों से पौधरोपण करने का कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव कुमार के साथ जामुन, बेलपत्र समेत अन्य प्रजाति के 11 पौधों का रोपण किया। इससे पहले टीम के सदस्यों ने साफ-सफाई कर पौधों की निगरानी करने का संकल्प भी लिया। अभी तक पूरी टीम 200 से अधिक पौधे लगा चुकी है। ----------------------- सुमित कुमार