घरों में काम करने वाली मेड को बांटा राशन - वैशाली स्थित सुपरटेक स्टेट सोसायटी में काम करने वाली मेड और हेल्पर को दिया राशन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए लोग अभी भी जुटे हुए हैं। मंगलवार को स्थानीय पार्षद ने सामाजिक संस्था की मदद से वैशाली स्थित सुपरटेक स्टेट सोसायटी में काम करने वाली मेड को राशन बांटा गया। विजय भारद्वाज ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से लगातार गरीबों की मदद की जा रही है। गरीबों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुपरटेक स्टेट सोसायटी के लगभग 200 घरों में काम करने वाली 50 से अधिक मेड और हेल्पर को राशन बांटा गया। इस मौके पर रवि मेवाती, विवेक भार्गव्, योगेश मिश्रा, बीपी सिंह, दीपक सिंघल, ममता सहगल, अवधेश कटिहार आदि मौजूद रहे।