फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो फेज-तीन और चार शासन की प्राथमिकता से होंगे बाहर

विज्ञापन
मेट्रो फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- शासन ने जीडीए से मांगी चल रहे प्रोजेक्टों और फंड की पूरी स्थिति, दोनों मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्राधिकरण के पास नहीं है फंड - पुराने फंडिंग पैटर्न पर आगे बढ़ना नामुमकिन, जीडीए पहले ही कर चुका है इंकार - लॉकडाउन के बाद स्थिति बदली, खर्चों में कटौती कर रहा है शासन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद बदली स्थितियों के चलते वैशाली से मोहननगर मेट्रो फेज-तीन और नोएडा से साहिबाबाद फेज-चार के शासन की प्राथमिकता से बाहर होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। शासन की ओर से जीडीए के चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों की विस्तृत रिपोर्ट के साथ फंड की स्थिति मांगी गई थी। जीडीए ने शासन को वर्तमान स्थिति को देखते हुए रिपोर्ट भेज दी है। जीडीए पहले ही मेट्रो के दोनों नए कॉरिडोर को पुराने फंडिंग पेटर्न पर बनाने से इंकार कर चुका है। खर्चों में की जा रही कटौती को देखते हुए 3325 करोड़ की दोनों मेट्रो प्रोजेक्ट को राज्य सरकार से 50 फ़ीसदी फंडिंग मिलना अब मुश्किल दिखाई दे रहा है। दोनों कॉरिडोर की संशोधित डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। लेकिन फंडिंग पैटर्न को लेकर कई दौर की मीटिंग स्थगित होने और लॉकडाउन के बाद शासन का मुख्य फोकस प्राथमिकता वाले प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने का है। जीडीए ने संशोधित डीपीआर में जीडीए ने मेट्रो के प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार से 50 फीसदी फंड की मांग की है। बाकी 20 फीसदी अंशदान केंद्र और 30 फीसदी अंशदान जीडीए, आवास विकास परिषद और यूपीएसआईडीसी का है। अंदरखाने इस फंडिंग पैटर्न को मंजूरी मिलने पर संशय गहरा गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मेट्रो फेज-तीन और चार के फंडिंग पैटर्न को लेकर जीडीए की स्थिति साफ है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दोनों प्रोजेक्ट को पुराने फंडिंग पैटर्न पर आगे बढ़ाना अब कठिन है। --------------------- फेस-तीन कॉरिडोर की 1808 करोड़ और फेस-चार 1517 करोड़ है लागत बता दें कि वसुंधरा से मोहननगर कॉरिडोर की कुल लंबाई 5.04 किमी है। इस कॉरिडोर की कुल लागत 1808.22 करोड़ है। इस कॉरिडोर पर कुल चार स्टेशन में प्रहलाद गढ़ी, वसुंधरा सेक्टर-14, साहिबाबाद और मोहननगर शामिल हैं। दूसरी ओर नोएडा से साहिबाबाद मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 5.017 किमी है। इस कॉरिडोर की लागत 1517 करोड़ है। इस कॉरिडोर पर कुल पांच स्टेशन में वैभव खंड, इंदिरापुरम, शक्तिखंड और सेक्टर-पांचए वसुंधरा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो फेज-तीन के दोनों कॉरिडोर में साहिबाबाद में बनने वाला स्टेशन अहम होगा। यहां वैशाली से मोहननगर और नोएडा से साहिबाबाद कॉरिडोर को जोड़ने के लिए जंक्शन बनेगा। यहीं से रैपिड रेल स्टेशन से कनेक्टिविटी दी दी जानी है। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें