समर वेकेशंस में चल रहीं डांस-योगा की ऑनलाइन क्लास - डीएवी चन्दर नगर के टीचर्स ले रहे छा-छात्राओं की रोजाना क्लास
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। डीएवी चन्दर नगर स्कूल प्रबंधन ने समर वेकेशंस में छात्र-छात्राओं के लिए डांस, योगा और म्यूजिकल की ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी है। टीचर्स रोजाना अपने विषय के आधार पर अलग-अलग समय में ऐप के जरिए क्लास ले रहे हैं। वहीं,छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास को काफी पसंद कर रहे हैं।
स्कूल की एचओडी साक्षी जुनेजा ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में डांस, योगा और म्यूजिक सिखाया जा रहा है। योगा के साथ एरोबिक्स कराया जाता है। योग के लिए विशेष योगाचार्य को बुलाया गया है। जिससे कि स्टूडेंट्स के अलावा उनकी माताएं भी इस लोकडाउन का विशेष लाभ ले सकें। वहीं, विकास शर्मा के साथ यह क्लासेस रोजाना सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच कराई जाती हैं। जबकि शाम के समय में छात्र-छात्राओं की माताओं के लिए वर्कआउट क्लास भी होती है। -------------------------- सुमित कुमार