फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से आप की अपील, माफ हो तीन महीने की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर ग़ाज़ियाबाद। आम आदमी पार्टी ने लॉकडाउन के दौरान बंद रहे स्कूलों की फीस माफी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिला प्रशासन को आज एक ज्ञापन सौंपा हैं। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन त्यांगी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगभग पिछले तीन माह से देशभर में लॉकडाउन के कारण लोगों के कारोबार प्रभावित हुए हैं। इन परिस्थितियों में लोगों को परिवार चलाने में भी बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों की फीस दे पाने में पूरी तरीके से असमर्थ हैं। ऐसी भी शिकायतें प्रकाश में आई कि बच्चों की फीस ना जमा करने के कारण स्कूलों से नाम काटे जा रहे हैं। फीस जमा करने के लिए निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर दबाव डाला जा रहा है। ऐसी स्थिति में बच्चों की फीस 3 माह के लिए माफ की जानी चाहिए। वहीं दूसरी तरीके से भी निजी स्कूल अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं इस पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए। पार्टी के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यांगी ने कहा कि लॉक डाउन के कारण अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की तीन माह की फीस माफ करने की मांग की गयी। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष चेतन त्यांगी, जिला प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यांगी, सहमीडिया प्रभारी विजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें