फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा में दुकान खोलने के लिए डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में जरूरी सामान के अलावा अन्य सभी प्रकार की दुकानें खोलने के लिए उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में व्यापारियों की आजीविका पर संकट आने से परेशानी को खत्म करने की मांग की गई है। उद्योग व्यापार मंडल के साहिबाबाद विस के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दुकानों और बाजार बंद होने से व्यापारियों की हालत काफी बेकार हो गई है। जबकि खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज आने के बाद प्रशासन की तरफ से इसे सील किया गया है। इसका परिणाम व्यापारियों को भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन नोएडा डीएम के एक आदेश की तर्ज पर भी निर्णय लेकर खोड़ा के सभी व्यापारियों को राहत दे सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि व्यापारियों को इस उन्माद से बाहर लाने के लिए जल्द से जल्द कोई निष्कर्ष निकालना चाहिए। व्यापारियों ने यह पत्र डीएम की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी को सौंपा है।  ------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें