\n\nचंद्रशेखर पार्क की अब हो सकेगी सिंचाई\n\n- खराब सिंचाई पंप बदला गया\n\n- एक माह से खराब पड़ा था पंप, सिंचाई के बिना सूख रही थी पार्क की हरियाली
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 1 एल आई जी स्थित चन्द्रशेखर पार्क के सूखे पौधों की अब सिंचाई हो सकेगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने पार्क का फुंका हुआ सिंचाई पंप का पैनल फुके बदल दिया। सिंचाई पैनल फुंकने की वजह से पार्क में लगे पौधों को करीब एक माह से पानी नहीं दिया जा रहा था। इसकी वजह से पार्क में लगे पेड़-पौधे भयंकर गर्मी में सूखने लगे थे।\n\nविभागीय अधिकारियों से नाराज आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने सोमवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लोगों द्वारा किए गए प्रदर्शन की खबर को अमर उजाला ने अपने 26 मई के अंक में प्रकाशित किया। इसके बाद 27 मई को नगर निगम ने पार्क में पहुंच कर सिंचाई का फुंका हुआ पंप बदल दिया और पूरे पार्क की सिंचाई कराई गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने पर अधिकारी लॉक डाउन का रोना रो रहे थे, जबकि खबर प्रकाशित होते ही अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और पंप को बदलवा दिया है। अब पार्क में लगे पेड़ पौधों को स्थानीय लोग भी पानी दे सकते हैं। भयंकर गर्मी में पानी न देने की वजह से सूख रहे पौधों को पानी मिलते ही नया जीवन मिल गया।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n\n