\n\nशालीमार गार्डन में चार दिनों से नहीं मिल रहा लोगों को पानी\n\n- टंकी का बॉल्व खराब होने की वजह से नहीं हो पा रही सप्लाई\n\n- बुधवार को दिन भर चल रहा रिपेरियंग वर्क बृहस्पतिवार को पानी मिलने की उम्मीद\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। पिछले चार दिन से शालीमार गार्डन के विजय पार्क में पानी न आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि लगातार शिकायतों के बाद बुधवार को टंकी का वॉल्ब ठीक करने का काम शुरू हो गया। जिससे स्थानीय जलकल के जेई ने बृहस्पतिवार से इलाके में पानी मिलने की उम्मीद जताई है। फिलहाल पानी न मिलने की वजह से बुधवार को भी लोगों को बोतल बंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा।\n\nबता दें कि शालीमार गार्डन में जिस टंकी से पानी की सप्लाई होती है। वहां के पाइपलाइन का बॉल्व चार दिन पूर्व खराब हो गया था। जिसे बुधवार तक भी ठीक नहीं किया जा सका जिसकी वजह से पिछले चार दिनों से इलाके में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। पानी न मिलने से परेशान लोगों ने मंगलवार को नगर आयुक्त से भी शिकायत की वहीं सीएम पोर्टल पर भी शिकायत डाली गई थी। स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कौल ने बताया कि बुधवार को भी उच्च अधिकारी से बात की गई और पानी न मिलने की शिकायत की गई, इसके बाद स्थानीय जलकल विभाग हरकत में आया। वहीं जलकल विभाग के जेई ओमप्रकाश का कहना है कि बुधवार शाम तक बॉल्व ठीक कर लिया जाएगा इसके बाद बृहस्पतिवार से इलाके में पानी की सप्लाई सुचारू हो जाएगी।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n