फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ब्राह्मण संघ ने की नेपाली प्रधानमंत्री ओली के बयान की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नेपाली प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या पर दिए गए बयान की विश्व ब्राह्मण संघ ने आलोचना की है। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि नेपाल हिंदू राष्ट्र था लेकिन जब से वहां माओवादियों का शासन आया है तब से यह चीजें बिगड़ रही हैं। पहले यह माओवादी थे लेकिन अब आतंकवादी बन गए हैं। बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि असली अयोध्या भारत में है और इसी अयोध्या ने दुनिया का नेतृत्व किया है । नेपाल के पीएम ने जो बयान दिया है वह निंदनीय है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान राम के जन्म स्थान को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की है। नेपाल के कई नेताओं ने भी खुलकर ओली के बयान का विरोध किया है। इस पर विश्व ब्राह्मण संघ ओली के बयानों की घोर निंदा करता है और ब्राह्मण समाज की ओर से ओली को ब्राह्मण समाज से मुक्त किया जाता है। ऐसा लगता है कि पीएम ओली भारत और नेपाल के रिश्ते और बिगाड़ना चाहते हैं । जबकि उन्हें तनाव कम करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें