फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के समर्थन से कोरोना को हराकर मिली जीत, तालियां से हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
  - बीजेपी पार्षद के पति को अस्पताल से मिली छुट्टी माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। कोरोना संक्रमण कोई बड़ी बीमारी नहीं है। इसे दिलो-दिमाग पर हावी नहीं होने देना है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुझे विधायक, श्रेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी व परिवार के लोगों का जिस तरह प्यार व सहयोग मिला। उससे मैं कोरोना को हराने में सफल रहा, यह कहना है वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी बीजेपी पार्षद आशा भाटी के पति नरेश भाटी के। राजेंद्र नगर स्थित ईएसआइसी अस्पताल से छुट्टी के बाद शुक्रवार शाम घर पहुंचे पार्षद पति नरेस का परिवार के लोगों ने तिलक कर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी उनका तालियां व थालियां बजाकर प्रोत्साहन बढ़ाया। नरेश भाटी का कहना है कि कोरोना वायरस का इलाज भी बुखार, खांसी और जुखाम की तरह है। डॉक्टरों की निगरानी में रहना पड़ता है। उन्होंने इलाज के दौरान विधायक सुनील शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष , पूर्व महानगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, समेत अन्य नेताओं को याद कर उनका आभार प्रकट किया।  ---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें