- लॉक डाउन में साइबर ठगों का आतंक लगातार जारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में साइबर अपराधियों का आतंक बदस्तूर जारी है। तमाम घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है जिसमें ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 87 हजार रुपये इड़ा लिए। मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आने पर पीड़ित को घटना का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।...….. सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के हिंडन विहार में रहने वाले सिराजुद्दीन का खाता महेंद्रा कोटक बैंक की नवयुग मार्केट शाखा में है। उनके खाते से साइबर अपराधियों ने दो बार में 87 हजार की नकदी निकाल ली। पीड़ित सिराजुद्दीन ने बताया कि पहली बारी में खाते से 50 हजार और दूसरी बारी में 37,417 रुपए की नकदी निकाली गई है। मोबाइल पर खाते से रकम निकल जाने का मैसेज आने पर उन्हें फ्रॉड का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। बैंक अधिकारियों ने जहां सिराजुद्दीन का खाता ब्लॉक कर दिया, वहीं पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।