फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम वोल्टेज से डीएलएफ में लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कम वोल्टेज से डीएलएफ में छाया रहता है अंधेरा - मेन रोड पर स्ट्रीट लाइट भी खराब, निगम नहीं दे रहा ध्यान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। डीएलएफ इलाके में स्थानीय लोग कम वोल्टेज को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इसके अलावा मुख्य रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब रहने से अंधेरा छाया रहता है। लोगों को हादसा या किसी महिला के साथ लूटपाट होने का डर लगा रहता है। इसको लेकर कई बार लोगों ने शिकायत दी। मगर अभी तक समाधान नहीं हुआ है।  स्थानीय निवासी भुवन कुमार ने बताया कि ए और बी ब्लॉक के बीच में स्ट्रीट लाइटें पिछले दस दिनों से खराब पड़ी हैं। नगर निगम में तमाम शिकायतें करने के बावजूद कर्मचारी महज आश्वासन देकर चले जाते हैं। इसको लेकर लोगों में हादसा या वारदात होने का डर लगा रहता है। वहीं, लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण रोजाना रात में परेशानी होती है। इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई। वहां भी आश्वासन देकर मामला टरका दिया जाता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कम वोल्टेज और स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई तो नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समाधान कराया जाएगा।    ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें