इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने जगह-जगह मास्क बांटे - मार्केट एरिये में व्यापार मंडल ने सैनिटाइजेशन भी कराया माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने जगह-जगह मास्क बांटकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मार्केट एरिये में सैनिटाइजेशन कराकर संक्रमण के खतरे को कम भी कराया। मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि न्यायखंड-2 मार्केट एरिये, आदित्य मॉल, राजहंस प्लाजा, आदित्य गोल्ड क्रेस्ट और अहिंसाखंड-2 की मार्केट व शक्तिखंड में बाजार में सैनिटाइजेशन कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने व्यापारियों को हफ्ते में तीन दिन सैनिटाइजेशन और जगह-जगह मास्क बांटने का भरोसा दिया। ----------------------------- सुमित कुमार