वैशाली सेक्टर-4 में चला सफाई अभियान
- प्रहलाद दुआ के नेतृत्व में मास्क बांटे और सैनिटाइजेशन भी हुआ
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली क्षेत्र की सील खुलने के बाद मार्केट में एरिये में लोगों ने साफ सफाई और सैनिटाइजेशन को लेकर अभियान वलाया। इस बीच एक ट्रैक्टर से लोगों ने मिलकर जगह जगह फैला कूड़ा भी उठवाया। अभियान में लोगों से मास्क लगाने की अपील की। वहीं, टीम ने कुछ लोगों को मास्क देकर उन्हें कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।
वैशाली निवासी प्रहलाद दुआ ने बताया कि मार्केट एरिये की तमाम दुकानें और शॉपिंग कॉम्पलेक्स को सैनिटाइज किया गया। साथ ही लोगों को मास्क भी बांटे गए। इस बीच लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। जिसमें उन सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही खरीददारी करने की अपील की गई। इसके बाद टीम के लोगों ने जगह जगह फैले कूड़े-कचरे को भी साफ कराकर खाली प्लाट में डलवाया। इस दौरान महिम जैन,प्रदीप आहुजा, तन्मय त्यागी, संजीव अग्रवाल, रवि बंसल और आशीष अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे। ------------------------- सुमित कुमार