वैशाली सेक्टर-1 में दूर होगी पानी की किल्लत - पार्षद ने बद्रीनाथ पार्क में शुरू कराया एचपी नलकूप का काम
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-1 अब लोगों के लिए पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। रविवार को पार्षद ने बद्रीनाथ पार्क में 30 एचपी पार्क में बोरिंग का काम शुरू करा दिया। इससे इलाके के करीब 15 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वैशाली सेक्टर 1 में पानी की किल्लत को देखते हुए 30 एचपी एक बड़ा बोर बद्रीनाथ पार्क में लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे करीब 15 हजार लोगों को राहत मिलेगी। इलाके के के.एल शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लोगों ने मेयर और पार्षद का आभार प्रकट किया। यहां पर अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, शुभम सिंह, विनोद कुमार , मंगल सिंह, छोटेलाल, सूरज प्रकाश तिवारी, डॉक्टर एसएन शर्मा आदि मौजूद रहे। ------------------------------ सुमित कुमार