फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से मोबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में एक कमरे से चोर दो मोबाइल आईपोड और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। आरोपी घर के बाहर अपनी चप्पल छोड़ कर चला गया। पीड़ित ने लिंकरोड थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। राहुल कुमार झंडापुर में मंडी के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे से तीन बजे के बीच में उनके कमरे से चोर दो मोबाइल, आईपोड और 16 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का आरोप है कि उनके घर के बाहर किसी की एक जोड़ी चप्पल मिली हैं। संभवत वह आरोपी की हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लिंकरोड थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर लिंकरोड के पैसेफिक बिजेनस पार्क के एक ऑफिस में काम करने वाले युवक पर लैपटाप और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए लिंकरोड थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि जब उससे कॉल कर लैपटॉप मांगा गया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें