- पीपुल फॉर एनिमल के सदस्य ने कराई एफआईआर गाजियाबाद। सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों ने एक आवारा कुत्ते को डंडे से पीटकर उसकी हड्डियां तोड़ दीं। आर्पियों ने सूचना पर पहुंचे पीपुल फॉर एनीमल संस्था के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। गंभीर रूप से घायल कुत्ते को पशु अस्पताल में भर्ती करानी के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।.......... पीपुल फॉर एनीमल संस्था के सदस्य अभिषेक गर्ग को सूचना मिली कि दो भाई पप्पू और नीरज बोम्बे कॉलोनी नंदग्राम में आवारा कुत्तों को बुरी तरह से पीटते हैं। इस सूचना पर अभिषेक गर्ग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों भाइयों ने हाथों में डंडा ले रखा है और एक कुत्ते को बुरी तरह से पीट रहे हैं। पिटाई से कुत्ते के आगे के दोनों पैर टूट गए। अभिषेक गर्ग ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद अभिषेक गर्ग ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल कुत्ते को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभिषेक गर्ग की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।