- सिहानी गेट क्षेत्र के नंदग्राम में पीड़ित के मौसेरे भाई ने ही की वारदात - पकड़ने के लिए गेट पर लगाया ताला तो छत से कूदकर फरार हो गया आरोपी ------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में घर में घुसकर हमला व तोड़फोड़ करने के बाद लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि जेल से छूटकर आए उसके मौसेरे भाई नहीं घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।............ घूकना मोड गली नंबर-तीन निवासी जितेंद्र कुमार के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को वह घर में परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान उनका मौसेरा भाई पंकज घर पर आया और मारपीट करने लगा। एकाएक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र कुमार का आरोप है कि उनके मौसेरे भाई ने हेलमेट से एलईडी तोड़ने के बाद अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अलमारी से 25 हजार रुपये, 1 जोड़ी पाजेब और पत्नी का मोबाइल निकाल लिया। पीड़ित का कहना है कि उसे रोकने के लिए उन्होंने मेन गेट पर अंदर से ताला लगाया तो वह सीढ़ियों से पहली मंजिल पर जाकर रेलिंग से कूदकर फरार हो गया। दो महीने पहले ही इस जेल से आया है छूटकर... जितेंद्र कुमार का कहना है कि उनका मौसेरा भाई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह 2 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।