फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशवाहा पेश, शुक्ला ने दी हाजिरी माफी की अर्जी

Thu, 12 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बाबु सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। इसी मामले में आरोपी रहे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला कोर्ट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। कोर्ट में फिलहाल किसी न्यायाधीश की नियुक्ति न होने के कारण सुनवाई के लिए अब 9 जून नियत की गई है।
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण से जुडे़ सभी मामले गाजियाबाद की सीबीआई विशेष कोर्ट में विचाराधीन हैं।

सीबीआई अब तक करीब 106 मामलों में चार्जशीट पेश कर चुकी है। बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के अलावा, पूर्व विधायक आरपी जायसवाल, सुनित सिंघल, आरके सिंह, कटार सिंह, नरेश ग्रोवर आदि ने कोर्ट में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


इसके अलावा सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला, मुरादाबाद के दवा कारोबारी सौरभ जैन, रविंद्र राय, वीके चौधरी, अशोक यादव ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें