खोड़ा। खोड़ा में गंगाजल लाने का काम शीघ्र शुरू कराने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ केआरए ने सभासदों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में सभी सभासदों से क्षेत्रवासियों ने अनुरोध किया गया कि आचार संहिता लागू होने से पहले काम शुरू करा दिया जाए।
खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन (केआरए) अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा में बैठक का आयोजन कर क्षेत्र के सभी सभासदों से क्षेत्रवासियों ने आचार संहिता से पहले गंगाजल का काम शुरू कराने की मांग की। उन्होंने खोड़ा के सभासदों को बताया कि 10 महीने से क्षेत्रीय नगरपालिका में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। खोड़ा में गंगाजल का मुद्दा बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि 34 सभासदों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता की लड़ाई ईमानदारी से लड़ें। यह खोड़ा की दस लाख जनता के भविष्य का सवाल है।