फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीने में चाकू घोंपा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में रंजिश के चलते 20 वर्षीय आयुष की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के सीने पर वार किया था। परिजन उसे लेकर विजयनगर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे एमएमजी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सोनू समेत दो को हिरासत में लिया हैं।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार, मूलरूप से बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी यशपाल परिवार के साथ सर्वोदय कॉलोनी में रहते हैं। वह और उनका बड़ा बेटा आयुष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन

यशपाल के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाले कुछ युवक आयुष को घर से बुलाकर ले गए थे। वहां पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से आयुष के सीने पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
चाकू लगने की सूचना आयुष ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर विजयनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को एमएमजी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी उपासना पांडेय और विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने चार-पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाने में ही आरोपी के पिता से भिड़े परिजन, मारपीट
आयुष की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विजयनगर थाने पहुंच गए। इसी दौरान एक आरोपी का पिता भी थाने पहुंचा और मृतक की मां से गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने में ही उसकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे परिजनों से छुड़ाया और थाने में बैठा लिया।

छह नवंबर को भी हुआ था झगड़ा, हत्या की धमकी देने का आरोप
आयुष के भाई अमन का आरोप है कि छह नवंबर को भी आरोपियों से उसके भाई का झगड़ा हुआ था। पुलिस आयुष और दो अन्य युवकों को थाने ले गई थी। पुलिस ने तीनों को लॉकअप में रखा था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। अमन का आरोप है कि थाने से बाहर निकलते ही आरोपियों ने आयुष को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सीने पर एक इंच से कम गहरा घाव
एमएमजी अस्पताल में पुलिस ने आयुष के शव की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। प्रारंभिक जांच में सीने पर चाकू का एक निशान मिला है, जिसकी गहराई एक इंच से भी कम बताई जा रही है। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि हमले के दौरान घबराहट या हृदयाघात से मौत हुई हो। हालांकि, एसीपी उपासना पांडेय का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें