फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा के लोकप्रिय विहार में माता-पिता को सौंपा

Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
missing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ा के लोकप्रिय विहार से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत लुधियाना से बरामद कर लिया है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि इरशाद अली का भाई दिलशाद (15) गत 28 मार्च को नमाज पढ़ने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


उन्होंने थाना खोड़ा में दिलशाद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अवधेश यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर दिलशाद की तलाश शुरू की गई और उसे शुक्रवार को लुधियाना से बरामद कर लिया गया। दिलशाद एक ढाबे पर काम कर रहा था।

पूछताछ में पता चला कि पढ़ाई नहीं करने पर मां ने उसे डांट दिया था। इस कारण वह घर छोड़कर चला गया था। हालांकि किशोर ने घर लौटने से मना कर दिया था। मगर पुलिस की काउंसलिंग के बाद वह घर लौटने को तैयार हो गया। उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें