फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार हुए युवाओं को रोजगार देगा खादी ग्रामोद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाॅकडाउन में बेरोजगार हुए युवाओं को अब खादी ग्रामोद्योग रोजगार देगा। इसके लिए युवाओ को आनलाइन आवेदन करना होगा। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतगर्त ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार और अपना उद्योग स्थापित करने के लिए युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत बैंकों के माध्यम से 25 लाख तक के ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस ऋण को 5 वर्ष में मासिक किश्तों में वापस करना होगा। वैसे तो यह योजना पहले से चली आ रही है। लेकिन अब प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद यह योजना प्राथमिकता के आधार पर जिले में लागू की गई है।कुल प्रोजेक्ट लागत पर पुरूष को 25 प्रतिशत और महिला को 35 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन www.kvicoline.gov.in/pmegp पर करना होगा। आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी जिला कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें