माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड क्षेत्र में दो अलग अलग दुकानों पर मीट बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। बिना अनुमति के दुकान खोल रखी थी। इस दौरान दुकान के आगे भीड़ लगी थी जो पुलिस को देखकर फरार हो गई। चौकी इंचार्ज की ओर से दोनों दुकानदार के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही थी। इस दौरान शक्तिखंड चार की झुग्गी में मीट की दुकान खुली मिली। बाहर लोगों की लाइन लगी हुई थी। पुलिस को देखकर लोग भाग गए। पुलिस ने मो. इस्ताक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इंदिरापुरम के कृष्णा विस्टा प्लाजा के पास दुकान खोलकर तौसीफ कुरैशी मीट बेच रहे थे। इस दौरान उनकी दुकान पर भीड़ लगी थी। जो पुलिस को देखकर फरार हो गई। पुलिस ने उन्हें दुकान का लाइसेंस और अनुमति मांगी तो वह बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए। सीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।