फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरिया आंधी: होली पर ‘सबका’ रंग उड़ा

Mon, 13 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पप्‍पू नेहरा
विज्ञापन
होली के त्योहार से ठीक एक दिन पहले ‘सबका’ यानी सपा-बसपा और कांग्रेस का रंग का उड़ गया है। जनता ने इन तीनों पार्टियों को जोर का झटका कुछ इस तरह धीरे से दिया कि एक के बाद एक गाजियाबाद की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया।
विज्ञापन


शहर गाजियाबाद सीट से अतुल गर्ग, मुरादनगर से अजीतपाल त्यागी, साहिबाबाद सीट से सुनील शर्मा, मोदीनगर से मंजू सिवाच और लोनी से नंदकिशोर गुर्जर ने जीत हासिल की है।
गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने 70,205 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

अतुल गर्ग को 1,24,201 वोट मिलीं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के सुरेश बंसल को 53996 वोट ही मिल सके। सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी केके शर्मा 39648 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। कुछ ऐसा ही हाल मुरादनगर विधानसभा का रहा। यहां से भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी ने 89,612 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन


अजीतपाल त्यागी को 1,40,759 वोट मिलीं। बसपा प्रत्याशी सुधन रावत दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 51147 वोट मिले। इस सीट पर भी सपा-कांग्रेस गठबंधन तीसरे नंबर पर रहा। गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र प्रकाश गोयल को मात्र 49889 वोट ही मिल सके।

यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने सबसे ज्यादा जीत का अंतर हासिल किया। उन्होंने 1,50,685 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। सुनील शर्मा को 2,62,741 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1,12,056 वोट मिले।

बसपा के जलालुद्दीन 41,654 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। मोदीनगर से भाजपा प्रत्याशी मंजू सिवाच ने 66,582 वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की। मंजू सिवाच को 1,08,631 वोट, दूसरे नंबर पर बसपा के बहाव चौधरी को 42,049 और तीसरे नंबर पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रामआसरे शर्मा को 32,507 वोट मिले।

आखिर में लोनी सीट पर भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर ने 42813 वोट के अंतर से जीत पाई। नंदकिशोर गुर्जर को 1,13,088 वोट, दूसरे नंबर पर बसपा के जाकिर अली को 70,275 और तीसरे नंबर पर रालोद के मदन भैया को 42539 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें