गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित आरकेजी ग्लोबल स्कूल के मैदान पर चल रहे आह्वान क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच केडीबी पब्लिक स्कूल और वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम के बीच खेला गया। इसमें केडीबी पब्लिक स्कूल की टीम छह रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीबी पब्लिक स्कूल की टीम ने 8 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। बल्लेबाज शौर्य शर्मा ने 27 रनों की पारी खेली। बाद में बल्लेबाजी करते हुए वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम 8 ओवर में छह विकेट पर 53 रन बना पाई। विजेता टीम के प्रशांत दीक्षित ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। समापन कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ.दिनीषा भारद्वाज सिंह ने रित्विक वशिष्ठ को बेस्ट गेंदबाज, शौर्य शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज व विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।