फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लूट पीड़ित से बोली कविनगर पुलिस, घर जाओ लुटेरों को पकड़कर फोन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने लूट पीड़ित को घटनास्थल पर ही लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन देकर टरका दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। अब तुम घर जाओ, जब लुटेरों को पकड़ लेंगे तो तुम्हें कॉल कर बताएंगे। पुलिसकर्मियों ने हिदायत दी कि थाने मत जाना और फोन कर रोजाना परेशान भी मत करना। घटना के 20 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने और लुटेरों के न पकड़े जाने से आहत पीड़ित ने पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से व्यथा बताई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कविनगर पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में नाैंवी क्लास में पढ़ने वाले दो किशारों को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुम्हैड़ा में रहने वाले सतवीर सिंह ने पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को अपनी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर की रात 11 बजे वह अपनी ससुराल हरसांव गांव से लौट रहे थे। जैसे ही वह पैदल पुलिस लाइन के सामने आए तो वह सड़क किनारे लघुशंका के लिए रुके। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और जेब में रखे 9400 रुपये लूट लिए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। घटनास्थल की नजदीक एनडीआरएफ के जवानों को उन्होंने लूटपाट की बाबत बताया। जवानों ने थाना पुलिस को कॉल किया।
मौके पर पहुंची गोविंदपुरम चौकी और थाना पुलिस ने पीड़ित सतवीर सिंह के बयान दर्ज कराए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बताया कि अब तुम घर जाओ, सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पहले लुटेरों को गिरफ्तार करेंगे उसके बाद तुम्हें कॉल कर बता देंगे। तुम थाने आकर मुकदमा दर्ज करा देना। साथ ही हिदायत दी कि थाने पर मत जाना और न ही कॉल करना। तुम्हें पुलिसकर्मी खुद ही कॉल कर लेंगे। पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद पीड़ित घर चले गए। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को बताया कि घटना के 20 दिन बाद भी न कॉल आया न उनका मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फोन खनखनाते ही दोनों आरोपी किशोर पकड़े
पुलिस आयुक्त ने एसीपी कविनगर को फोन कर पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसीपी सूर्यबली मौर्य से मिले पीड़ित सतवीर ने बताया कि लूटपाट की घटना के कुछ दिन बाद वह फिर से अपनी ससुराल आया था। हरसांव गांव में ही उन दोनों लुटेरों को एक साथ देखा है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य संसाधनों से लुटेरों की पहचान की। दोनों आरोपी 15 और 16 वर्षीय हैं। इनमें से एक सफाई कर्मी का बेटा तो दूसरा एक मजदूर का बेटा निकला। दोनों ही कक्षा नौ के छात्र हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने कार सवार सतवीर से 9400 रुपये लूटने की वारदात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें