नॉर्थ वेस्ट कराटे प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई कराटे वेलफेयर सोसाइटी की टीम। संवाद
गाजियाबाद। नॉर्थ वेस्ट कराटे प्रतियोगिता के लिए कराटे वेलफेयर सोसाइटी की दस सदस्यीय टीम को लोहिया नगर स्थित कार्यालय से रविवार को रवाना किया गया। मुख्य अतिथि राम अवतार जिंदल ने सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी। अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता वसुंधरा में आज खेली जाएगी।
उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से कराटे व आत्मरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और हजारों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान राजीव मुंडेलवाल, कोच तुषार ठाकुर व प्रगति सिंह, अंश भंडारी, मनुश्री परिहार, अक्षिता कटियार, विराट कुमार, आयुष अन्य सदस्य मौजूद रहे।