फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: गाजियाबाद में सभी स्कूल-कॉलेज 26 तक बंद, जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

Thu, 21 Jul 2022 12:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजियाबाद

सार

अधिसूचना के अनुसार, 26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसे देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 22 से 26 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों को 26 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एक अधिसूचना जारी कर यह आदेश दिया।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, 26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस मौके पर जिले में भारी संख्या में कांवड़ यात्री रहेंगे। इसे देखते हुए जिले में यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 22 से 26 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है।

जिला प्रशासन ने कहा कि हालांकि जिन कॉलेजों या स्कूलों में पहले से परीक्षाएं चल रही हैं या परीक्षा कार्यक्रम तैयार है, वे कॉलेज पूर्व निर्धारित समय पर ही परीक्षा आयोजित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें