लोहे के बक्से चुराकर फरार हुआ कैंटर चालक गिरफ्तार
साहिबाबाद। लिंकरोड पुलिस ने कंपनी से लोहे के बक्से लेकर फरार हुए कैंटर चालक को बुधवार सुबह महाराजपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लोहे के 75 बक्से बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि चालक अनंतराम उर्फ सुनील निवासी पूर्वा पोस्ट मदारा हरदोई को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की जेपी कंपनी में रिकॉर्ड ले जाने के लिए सेक्टर-128 नोएडा गौतमबुद्धनगर के लिए बुक किया गया था। कंपनी की तरफ से कैंटर में लोहे के बक्सों को रखा गया लेकिन भारी माल को देखकर चालक के मन में लालच आ गया और वह ग्रेटर नोएडा के पते पर देर शाम तक भी नहीं पहुंचा। शक होने पर कंपनी के पदाधिकारियों ने माल चोरी का थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी की सुबह में लोकेशन महाराजपुर के पास मिली थी।