पुलिस का कहना है कि कल्लू गुर्जर बाइक से जा रहा था। उसे रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के गोली नहीं लगी है।
गाजियाबाद में बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर अंडरपास के पास पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद कल्लू गुर्जर निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ट्रॉनिका सिटी इलाके से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि कल्लू गुर्जर बाइक से जा रहा था। उसे रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के गोली नहीं लगी है। कल्लू गुर्जर बुजुर्ग अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में आरोपी है। कल्लू गुर्जर ने ही बुजुर्ग की कैंची से दाढ़ी काटी थी। कालू गुर्जर पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गौरतलब है कि लोनी में मारपीट कर दाढ़ी काटने वाले आरोपी अज्ञात नहीं, बल्कि तांत्रिक के जानकार थे। आरोपियों ने उनसे कोई धार्मिक नारे नहीं लगवाए और वह ऑटो की बजाय परिचित के साथ बाइक से गए थे। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद अपने बयानों में पीड़ित तांत्रिक अब्दुल समद ने कही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक समद ने अपने बयानों में एफआईआर में लिखवाई गई कहानी को पूरी तरह झुठला दिया है। अनूपशहर निवासी सूफी अब्दुल समद ने 7 जून को लोनी बॉर्डर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह 5 जून को बेहटा हाजीपुर के लिए आए थे। दिल्ली गोल चक्कर से वह एक ऑटो में बैठे। रास्ते में ऑटो चालक के साथी भी बैठ गए। ऑटो सवार युवक उन्हें बेहटा हाजीपुर के जंगल में ले गए।
उन्होंने उन्हें तीन घंटे बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया था। 14 जून को समद के साथ हुई घटना की वीडियो वायरल हुई तो उसमें बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का पता चला।