फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने के मंदिर से कलश चोरी, पुजारी की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना परिसर में बने मंदिर से चोर कलश चुराकर ले गया। घटना बुधवार शाम की है। चोर को भागते देख पुजारी भी पीछे भागे, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने मंदिर में पूजा-प्रार्थना भी की थी। इस घटना की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पुजारी ने बताया कि बुधवार शाम एक अंजान युवक साहिबाबाद थाने के दूसरे गेट से अंदर आया और मंदिर के पास पहुंचा। यहां बैठे एक बच्चे से मंदिर में रखे कलश को छूकर देखने के बारे में पूछा। बच्चे ने उसे हां कहा तो उसने तुरंत ही कलश उठाया और लेकर भाग निकला। बच्चे का शोर सुनते ही पुजारी स्वयं पीछे भागे, लेकिन आरोपी तब तक थाने के बाहर निकल चुका था। इस दौरान सड़क पार करते समय चोर ट्रक की टक्कर से बाल-बाल बचा। इसके बाद वह ओझल हो गया। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने थाने की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए तरह-तरह के पोस्ट किए है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि कलश मिल गया है और आरोपी को भी ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें