फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साहिबाबाद मंडी से माननीयों तक पहुंचाया जा रहा काकोरी आम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 72 मंत्रियों को काकोरी प्रजाति के आम की खेप इस बार भी पहुंचाई जाएगी। इनमें कुछ माननीयों को 11 तो कुछ को पांच पेटी पहुंचाई जा रही है। यह काम नवीन फल सब्जी की मंडी समिति की ओर से किया जा रहा है। आम की प्रजाति को प्रचारित करने के लिए अधिकारियों ने यह पहल की थी।
विज्ञापन

मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वह स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवास पर आम पहुंचा रहे हैं। जबकि प्रदेश के अन्य सभी मंत्रियों को वह पांच पेटी काकोरी आम पहुंचा रहे हैं। इसके लिए सहारनपुर की आम उत्पादन बेल्ट से एक ही आकार, रंग और गुणवत्ता वाले आम का चयन किया गया है, इससे सभी को समान गुणवत्ता के फल उपलब्ध कराए जा सकें। इतना ही नहीं आम की पेटी पर भी अयोध्या के राम मंदिर, मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ मंदिर और गोरखनाथ मंदिर के चित्र बनाए गए हैं। इस सप्ताह प्रदेश के सभी मंत्रियों को आम पहुंचाएं जाएंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में तत्कालीन सरकार ने लखनऊ के आम को बढ़ावा देने के लिए काकोरी ब्रांड आम (पूर्व का नाम नवाब ब्रांड) तैयार किया। सहारनपुर बेल्ट का आम भी ब्रांडिंग के लिए चुना गया। निर्यात के लिए ब्रांड का प्रचार करने के मद्देनजर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों को आम भेजा जाता है।
काकोरी ब्रांड नाम से निर्यात होता है आम
आम को काकोरी ब्रांड नाम से निर्यात किया जाता है। यूपी सरकार निर्यातकों और बागवानों के लिए प्रोत्साहन राशि भी देती है। काकोरी ब्रांड का आम दुबई, कुवैत, बहरीन, ओमान, अरब, जापान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया व कतर सहित अन्य खाड़ी देशों को निर्यात होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें