फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संयुक्त जिला अस्पताल को डीएनबी में मिली पीडियाट्रिक्स की दो सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में डिप्लोमा ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के तहत संचालित पीडियाट्रिक्स कोर्स में दो सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें से एक सीट पर प्रदेश कोटे से डॉक्टर की तैनाती हो चुकी है। मंगलवार को डॉ. पुष्पेंद्र ने अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभी दूसरी सीट खाली है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही उस पर भी डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


संयुक्त जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से डीएनबी कोर्स की शुरुआत की गई थी। अस्पताल में पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) का कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस कोर्स की अवधि दो वर्ष की है। वर्ष 2025 में पहले सत्र के लिए दो डॉक्टरों ने इसमें प्रवेश लिया था, जिनमें डॉ. रश्मि और डॉ. कौशलेंद्र शामिल थे। दोनों डॉक्टर अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एक वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा होने पर दूसरे वर्ष में प्रवेश करने से प्रथम वर्ष की दोनों सीटें खाली हो गई थीं। इनमें से एक सीट पर अब डॉ. पुष्पेंद्र की भर्ती हुई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि डीएनबी कोर्स के माध्यम से न केवल अस्पताल को लाभ होगा, बल्कि भविष्य में प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध होंगे। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें