फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में करें जनरथ बसों में सफर

Sun, 01 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी में जनरथ बसें सफर को आरामदायक बना सकती हैं। परिवहन निगम के गाजियाबाद रीजन के बेड़े में एक सप्ताह में 40 जनरथ बसें शामिल हो जाएंगी। इसके साथ ही कुल संख्या 80 हो जाएगी। फिलहाल आठ बसें मिली हैं। इन बसों को बुलंदशहर, एटा, इटावा, मैनपुरी, बरेली, मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों के मुख्यालय तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि कानपुर वर्कशाप में इन बसों को तैयार कर जिलों में भेजा जा रहा है। गाजियाबाद को अभी तक 8 बसें मिल चुकी हैं। बाकी 32 बसें भी एक सप्ताह में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के सफर के लिए साधारण बसों की अपेक्षा एसी बसों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

ऐसे में यह 40 नई बसें इन गर्मियों में यात्रियों को राहत देंगी। एआरएम ने बताया कि जरूरत के मुताबिक बसों को रूटों पर उतारा जाएगा। इन बसों में यात्री आनलाइन सीट बुकिंग कर सफर का आनंद ले सकेंगे। इन बसों में वोल्वो और स्कैनिया से करीब 50 फीसदी कम किराए पर सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें