गाजियाबाद। झंडापुर में नोएडा के एक सिक्योरिटी गार्ड और एक युवक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। दोनों को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिक्योरिटी गार्ड नोएडा के एक स्टील कंपनी में कार्यरत है। वहां पर कंपनी ने दस कर्मचारियों की जांच कराई थी, उसमें से गार्ड पॉजिटिव पाया गया। वहीं बीस वर्षीय युवक तीन को मरने वाली महिला के संपर्क में आया था। महिला की मौत तीन मई को दिल्ली में हुई थी। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। अभी तक 83 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 58 मरीजों का उपचार चल रहा है।